View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका में सरकारी शटडाउन के 27वें दिन का असर देश भर की हवाई सेवाओं पर बुरी तरह पड़ा है। सोमवार को पूरे देश में 4,000 से अधिक उड़ानें देरी से उड़ी और करीब 118 उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जिसके कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। अकेले रविवार को ही 8,700 से ज्यादा उड़ानें देर से रवाना हुई थीं।

बिना सैलरी काम कर रहे हजारों कर्मचारी
हवाई अड्डों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावरों में कर्मचारियों की भारी कमी देखी जा रही है। लगभग 13,000 एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और 50,000 ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (TSA) अधिकारी बिना वेतन के काम करने को मजबूर हैं। वेतन न मिलने के बावजूद काम करने वाले इन कर्मचारियों पर मानसिक और आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है।

मुख्य एयरपोर्ट्स पर हो रही है देरी
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने पुष्टि की कि स्टाफ की कमी के कारण दक्षिणपूर्वी राज्यों और न्यूर्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (न्यू जर्सी) में उड़ानों पर विशेष रूप से असर पड़ा है। वहीं कैलिफ़ोर्निया के लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों को औसतन 25 मिनट तक रनवे पर रोक कर रखा गया।

परिवहन सचिव ने जताई चिंता
अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने कर्मचारियों की मानसिक और आर्थिक स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी तनख्वाह से तनख्वाह पर जीवनयापन करते हैं। अब वे ईंधन और बच्चों की देखभाल के खर्च को लेकर चिंतित हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक सरकारी गतिरोध समाप्त नहीं होता, उड़ानों में देरी और रद्दीकरण जारी रहेंगे। एयरलाइनों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस अवश्य जांच लें और हवाई अड्डों पर लंबे इंतजार के लिए तैयार रहें।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

|

|

|

दिल्ली में बढ़ते जानलेवा प्रदूषण को देखते हुए भाजपा सरकार

|

|

|

पंजाब में चाइना डोर पर सरकार द्वारा पूर्ण प्रतिबंध लगाया

|

|

|

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क