View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

वीर बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुने गए 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इन बच्चों ने साहस, खेल, विज्ञान, कला, पर्यावरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में असाधारण योगदान देकर देश का नाम रोशन किया है।

इस साल पुरस्कार पाने वालों में 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। पुरस्कार समारोह के चलते वे दिल्ली में मौजूद हैं, जिस कारण वे आज विजय हजारे ट्रॉफी में मणिपुर के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाए। वैभव ने कम उम्र में कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर सबका ध्यान खींचा है।

फिरोजपुर के श्रवण सिंह को बाल पुरस्कार मिला

पंजाब के फिरोजपुर से 10 साल के श्रवण सिंह को भी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला। श्रवण ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा पर तैनात जवानों को चाय, दूध और नाश्ता पहुंचाकर सेवा की थी, जिसकी देशभर में सराहना हुई।

इस वर्ष दो बच्चों को मरणोपरांत पुरस्कार भी दिया गया। तमिलनाडु की 8 साल व्योमा प्रिया, जिन्होंने एक बच्चे को करंट से बचाने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी, और बिहार के कमलेश कुमार, जिन्होंने नदी में डूबते बच्चे को बचाने के लिए जान की परवाह नहीं की। इन दोनों के पुरस्कार उनके माता-पिता ने ग्रहण किए।

बच्चों ने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि इन बच्चों ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की भी सराहना की।

वीर बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत की स्मृति में मनाया जाता है। वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में श्री गुटका साहिब की बेअदबी

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है।

|

|

|

देशभर में आज 19 मई से पेट्रोल और डीजल की

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बस स्टैंड के नजदीक स्थित

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुजरात के वडोदरा में रविवार रात इंडिगो

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा में पांच पंजाबी युवकों द्वारा एक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी की लगातार मुश्किलें बढ़ती

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीज़ल को लेकर लिमिट तय

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क