ख़बरिस्तान नेटवर्क : साल का आज पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्यग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है। इस सूर्य ग्रहण को कंकण सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें सूर्य की आकृति एक चमकीले रिंग की तरह दिखाई देती है। जिसे खगोलशास्त्री रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं।
दोपहर 3 बजे लगेगा सूर्यग्रहण
भारतीय समयानुसार यह सूर्यग्रहण 17 फरवरी मंगलवार को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर लगेगा और यह शाम के 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इस बार सूर्यग्रहण करीब साढ़े 4 घंटे का होगा। शाम 5 बजे से लकेर 6 बजे तक सूर्यग्रहण अपने तेज पर होगा।
सूतक काल मान्य होगा या नहीं
सूर्यग्रहण जब भारत में दिखता है तो इसका सूतक काल 12 घंटे पहले लागू हो जाता है। चूंकि इस बार सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा तो इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। भारत में सूर्यग्रहण का कोई भी प्रभाव नहीं दिखेगा।
इन देशों में दिखेगा सूर्यग्रहण
यह सूर्य ग्रहण दुनिया के कई अलग-अलग हिस्सों में दिखाई देने वाला है. जिम्बाब्वे, नामीबिया, मॉरीशस, बोत्सवाना, जाम्बिया, तंजानिया, मोजाम्बिक, चिली और अर्जेंटीना सहित दक्षिणी अफ्रीका, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका में रहने वाले लोग ही इस सूर्य ग्रहण का नजारा देख सकेंगे।



