ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में सुबह-सुबह तेज रफ्तार BMW कार पाहवा धर्मशाला के पास एक ट्रांसफर जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रांसफार्मर सीधा कार के ऊपर जा गिरा और कार में आग लग गई। समय रहते ही कार सवार दो युवक बाहर निकलने में कामयाब रहे। वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए चश्मदीद नरेश बंसल ने बताया कार सवार दोनों युवक सुबह करीब 4 बजे कुंदनपुरी अपने घर जा रहे थे। कार की रफ्तार बेहद तेज थी और पाहवा धर्मशाला के पास कार से उन्होंने अपना कंट्रोल खो दिया और वह सीधा जाकर ट्रांसफार्मर से जा टकराई।
ट्रांसफार्मर गिरने के बाद हुआ ब्लास्ट
ट्रांसफार्मर के गिरने के बाद अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ और कार को आग लग गई। दोनों युवकों ने सूझबूझ दिखाई और कार के पिछले दरवाजे से बाहर निकलने में कामयाब रहे। दोनों युवक नशे में धुत थे, जिस कारण उनसे कार कंट्रोल नहीं हुई।
इलाके बिजली गुल, फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर
इस हादसे के बाद इलाके की बिजली गुल हो गई। वहीं घटना की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। पर तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी।