ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली में मंदिर से लौट रहे एक युवक की किरच (चाकू) मारकर हत्या कर दी गई। किरच मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 साल के गुरसेवक के रूप में हुई है।
रास्ते से हटने के लिए कहने पर किया हमला
मृतक के पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि शिवरात्रि की रात पर वह अपने बेटे के साथ शिवमंदिर गए थे। वापसी के दौरान रास्ते में कुछ युवक आपस में लड़ रहे थे। इस दौरान उन्हें हटने के लिए कहा तो बहसबाजी करने लगे। इसके बाद उन्होंने किरच से बेटे पर हमला कर, उसे घायल कर दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई।
अस्पताल के बाहर परिजनों ने किया प्रदर्शन
मौत के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। परिवार वालों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने एक हमलावर को पकड़ लिया था। पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया, हमने बार-बार पुलिस से संपर्क किया। पर हमारी किसी ने भी नहीं सुनी।