ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा के मंत्री अनिल विज हादसे का शिकार हो गए हैं। दरअसल अपने निजी आवास में उनका अचानक पैर फिसल गया और वह गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका चैकअप किया। डॉक्टरों की रिपोर्ट के मुताबिक उनके दोनों पैर में हेयर लाइन फ्रैक्चर है।