ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा सरकार ने अब देश में बढ़ रहे क्राइम को रोकने के लिए सख्त फैसला लिया है। कनाडा सरकार ने सिद्धू मूसेवाला हत्या के आरोपी गोल्डी बराड़ समेत कई कुख्यात गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने की तैयारी कर रहा है। कनाडा सरकार ने इसके गैंगस्टरों की एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें 296 गैंगस्टरों के नाम शामिल हैं।
32 गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने के आदेश जारी
कनाडा सरकार ने अवैध तरीके या रिफ्यूजी बनकर रहने वाले गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने की मुहिम शुरू की है। इसके लिए कनाडा में रंगदारी व फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देने वालों का सर्वे किया जा रहा है। सरकार ने फिलहाल 32 गैंगस्टरों को इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड ऑफ कनाडा ने डिपोर्ट के आदेश दिए हैं।
सरकार ने लिस्ट नहीं की सार्वजनिक
कनाडा सरकार ने गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने के आदेश तो जारी कर दिए हैं, पर अभी तक उनकी लिस्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर सरकार ने डिपोर्ट करने में सख्ती बरती तो गोल्डी बराड़, अर्शदीप डल्ला समेत कई गैंगस्टर भारत आ जाएंगे और पंजाब पुलिस उन्हें अलग-अलग केसों में गिरफ्तार कर सकेगी।