जालंधर: बाज़ार शेखां एसोसिएशन में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत दुकानदारों को डस्टबिन वितरित किए गए। इस पहल का मकसद बाज़ार क्षेत्र को साफ़-सुथरा रखना और लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक करना है।
इस अवसर पर बाज़ार शेखां एसोसिएशन के चेयरमैन अमित कुमार (मोंटू जी) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने दुकानदारों और आम नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की।



