View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

आम आदमी पार्टी की दिल्ली से विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर पंजाब में विवाद लगातार गहराता जा रहा है। दिल्ली विधानसभा के 6 दिसंबर के सत्र के दौरान सिख गुरुओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पंजाब भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर आतिशी का एक वीडियो साझा किया, जिसके बाद मामला सियासी तूल पकड़ गया।

पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इस वीडियो के आधार पर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला। विवाद बढ़ने के बाद 9 दिसंबर को जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने इकबाल सिंह की शिकायत पर दिल्ली सरकार के कानून एवं श्रम मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे भड़काऊ तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

जालंधर पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में दिल्ली भाजपा ने विधानसभा स्पीकर से शिकायत की है। भाजपा का कहना है कि विधानसभा की कार्यवाही से जुड़े मामले में पंजाब पुलिस की तरफ से दूसरे राज्य में एफआईआर दर्ज करना सदन के विशेषाधिकारों का उल्लंघन है। इसी आधार पर भाजपा ने जालंधर के पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पूरा मामला

6 जनवरी 2026: दिल्ली विधानसभा में चर्चा के दौरान भाजपा नेताओं ने आतिशी पर सिख गुरुओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया।

7 जनवरी 2026: भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर आतिशी का एक छोटा वीडियो क्लिप साझा कर आरोप लगाए।

8 जनवरी 2026: भाजपा विधायकों ने आतिशी की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर सदन में विरोध प्रदर्शन किया।

वीडियो जांच का आदेश: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने वीडियो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजते हुए 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी।

वही दूसरी तरफ आतिशी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह प्रदूषण और कुत्तों से जुड़े मुद्दे पर भाजपा के प्रदर्शन का जिक्र कर रही थीं। उन्होंने वीडियो में गलत सबटाइटल जोड़ने और जबरन गुरु साहिब का नाम शामिल करने का आरोप लगाया।

पंजाब पुलिस की कार्रवाई

जालंधर पुलिस ने जांच में दावा किया कि आतिशी ने वीडियो में “गुरु” शब्द नहीं बोला और क्लिप को जानबूझकर एडिट किया गया था। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसे विशेषाधिकार हनन बताया।

फिलहाल, आतिशी को लेकर सियासी विवाद जारी है। भाजपा उनके इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है, जबकि आम आदमी पार्टी इसे भाजपा की राजनीतिक साजिश और वीडियो से छेड़छाड़ का मामला बता रही है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में स्थित

|

|

|

CT University के VC पर गिरी गाजलुधियाना की CT यूनिवर्सिटी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना की CT यूनिवर्सिटी ने वाइस चांसलर

|

|

|

नई पीएमओ बिल्डिंग सेवा तीर्थ में मंगलवार को हुई पहली

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : झारखंड से दिल्ली जा रहे एयर एंबुलेंस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : यूपी में एक बार फिर से नीले

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना की CT University से बड़ा विवाद

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क