ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में डीएवी कॉलेज के पास डिलीवरी बॉय की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 18 साल के उज्जवल के रूप में हुई है। वह डिलीवरी देकर लौट रहा था, इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि मृतक जैप्टो कंपनी में काम करता था। वह डिलीवरी देकर लौट रहा था, इस दौरान उसे ट्रक ने साइड मार दी। ट्रक की साइड लगने के बाद वह गिर गया। जिसके बाद ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। ट्रक के नीचे आने से उसकी मौत हो गई।
वहीं पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोप ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को भी जब्त कर लिया है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।



