शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ( Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee ) के दफ्तरों में ड्रेस कोड को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। SGPC के अध्यक्ष Harjinder Singh Dhami ने सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि अब कोई भी मुलाजिम पैंट-शर्ट पहनकर ड्यूटी पर नहीं आएगा।
नए आदेशों के अनुसार, SGPC दफ्तरों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को पारंपरिक सिख पहनावा पजामा-कुर्ता पहनकर ही कार्यालय आना होगा। कमेटी का कहना है कि यह कदम सिख मर्यादा और परंपराओं की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि दफ्तरों में सिखी की स्पष्ट झलक नजर आए।
इस फैसले को लेकर Rajinder Singh Ruby, जो स्वर्ण मंदिर के मैनेजर हैं, ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अध्यक्ष के आदेशों की सख्ती से पालना करवाई जाएगी।
SGPC अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई कर्मचारी इन हिदायतों की अनदेखी करता पाया गया, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। प्रबंधन का मानना है कि धार्मिक संस्था की गरिमा और पहचान बनाए रखने के लिए ऐसे कदम जरूरी हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाली संगत को हर स्तर पर सिख परंपराओं के सम्मान का संदेश मिले।