ख़बरिस्तान नेटवर्क : इलेक्शन कमिशन ने 10 राज्यों में होने वाली 37 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इलेक्शन कमिशन ने बताया कि 16 मार्च को वोटिंग होगी और उसी दिन नतीजे भी सामने आएंगे।
राज्यसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल
राज्यसभा चुनाव का नोटिफिकेशन 26 फरवरी 2026 को जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 है। नामांकनों की जांच 6 मार्च को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 है। राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी और गिनती शाम 5 बजे शुरू होगी।
इन राज्यों में खाली हैं सीटें
बता दें कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की खाली हो रही राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक ये सीटें अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों को खाली हो रही हैं।



