ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मोहाली में बीते दिन गुरुद्वारा साहिब अंब की जमीन बेचने को लेकर मामला सामने आया था। वहीं इस मामले पर ज्ञानी रघुबीर सिंह ने सुखबीर बादल पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने एसजीपीसी के अधीन आती जमीन को बेचने पर खुद की जेब भरने को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। जालंधर पुलिस ने कौशल चौधरी गैंग के शूटर का किया एनकाउंटर,
ज्ञानी रघुबीर सिंह ने सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाए है कि एसजीपीसी के भ्रष्टाचार के पीछे बादल परिवार है। लंगर की रोटियां बेचकर करोड़ों रुपए कमाए गए है। एसजीपीसी की कमेटी के अंदर इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। 2 दिसंबर के फैसले के बाद हरप्रीत सिंह को पद से हटाया गया ।
उन्होंने कहा कि ज्ञानी सुल्तान सिंह ने उन्हें बताया कि एसजीपीसी कमेटी में भ्रष्टाचार बढ़ गया है कि उनसे एक अधिकारी ने श्री मुक्तसर साहिब से दरबार साहिब वापिस लाने के लिए उनसे 5 लाख की मांग की गई। आरोप है कि इस सारी घटनाओं में एक ही परिवार का हाथ है। 23 सालों से एक परिवार के नीचे घटनाएं हो रही है।
उन्होंने कहा कि एसजीपीसी में गुरु की गोलक में चोरी हो रही है, जमीने बेचकर खुद की जेबों में डाले जा रहे है। गुरु के लंगर की सूखियां रोटियां बेचकर मोटी कमाई की जा रही है। इमारतों का निर्माण करवाकर पैसे कमाए जा रहे है। दुकाने किराये पर लेकर दुकानदार से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे है