पंजाब के मोगा में कल ‘युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत एक बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विशेष रूप से शामिल होंगे।
नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, रैली के मद्देनज़र 16 फरवरी को पूरे पंजाब में सरकारी बस सेवाएं बंद रहेंगी, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है। बताया जा रहा है कि राज्य की सरकारी बसों को रैली के लिए लगाया जाएगा, जिसके चलते सामान्य यात्रियों को बस सेवा उपलब्ध नहीं होगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है।