View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

होली का पर्व नज़दीक आते ही जालंधर में पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। इसी कड़ी में जीआरपी पुलिस ने डॉग स्क्वॉड टीम के साथ सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई और बैग्स की गहन जांच की गई। अभियान की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

मामले की जानकारी देते हुए गुरविंदर ढिल्लों ने बताया कि सामान्य दिनों में भी रूटीन चेकिंग होती है, लेकिन होली के मद्देनज़र स्पेशल चेकिंग तेज़ की गई है। सिटी रेलवे स्टेशन के बाद कैंट रेलवे स्टेशन पर भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर शरारती तत्व चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं, इसलिए एहतियात ज़रूरी है।

एसपी ने बताया कि दो शिफ्टों में कुल 100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं सुबह 50 और शाम 50 जो शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। वहीं, ट्रेनों के जरिए ड्रग्स की सप्लाई की आशंका को देखते हुए भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हालांकि आज की चेकिंग में अब तक कोई संदिग्ध नहीं मिला।

आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक NDPS एक्ट के 20 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 96 किलो चूरा पोस्त, 98 किलो गांजा और 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। साथ ही हथियारों से जुड़े 6 मामलों में एक पिस्टल, देसी कट्टा, 2 मैगजीन और 4 कमानीदार चाकू जब्त किए गए हैं।

पिछले साल GRP ने NDPS एक्ट के 77 मामले दर्ज किए थे, जिनमें 40 किलो अफीम, 235 किलो चूरा पोस्त, 77.5 किलो गांजा, 950 ग्राम चरस, 435 ग्राम हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद की गई थीं। इसके अलावा हथियारों के 22 मामलों में 25 पिस्टल, एक रिवॉल्वर, 3 देसी कट्टे, 45 कारतूस और 23 मैगजीन रिकवर की गई थीं। पुलिस का कहना है कि होली के दौरान सुरक्षा में कोई ढील नहीं दी जाएगी और रेलवे परिसरों में लगातार सख़्ती जारी रहेगी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया

|

|

|

दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अफगानिस्तान ने देर रात पाकिस्तान पर हमला

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे टीम इंडिया

|

|

|

|

|

|

चंडीगढ़ के स्कूलों और पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। SGPC ने हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह

|

|

|

SGPC ने हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह को हटायाशिरोमणि गुरुद्वारा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने एक

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क