ख़बरिस्तान नेटवर्क : ईरान और इज़रायल के बीच जंग का तीसरा दिन है। अब इस ईरान ने सऊदी अरब पर हमला कर दिया है। ईरान ने दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी आरमको पर हमला कर दिया है। हमले के बाद सऊदी अरब ने रिफाइनरी को तुरंत बंद कर दिया है।
6 लाख बैरल ही हर दिन की क्षमता
आरमको रिफाइनरी की क्षमता लगभग 5.5 से 6 लाख बैरल प्रतिदिन के आसपास मानी जाती है। ऑयल एक्सपोर्ट टर्मिनल रास तनूरा दुनिया के सबसे बड़े ऑफशोर ऑयल लोडिंग टर्मिनलों में से एक है। यहां से बड़े तेल टैंकरों में कच्चा तेल भरकर अमेरिका, एशिया और यूरोप समेत कई देशों को भेजा जाता है।