जालंधर से आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता राजविंदर कौर थियारा ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के आबकारी मामले में न्यायालय से बरी होने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर राजविंदर कौर थियारा ने कहा कि यह फैसला सच्चाई और न्याय की जीत है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हमेशा ईमानदार राजनीति और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी है। अदालत के फैसले से यह एक बार फिर साबित हो गया है कि सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता।
राजविंदर कौर थियारा ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनसेवा और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। विरोधियों द्वारा लगाए गए निराधार आरोपों के बावजूद पार्टी नेतृत्व ने लगातार जनता के हितों के लिए काम किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा और वे दोगुनी ऊर्जा के साथ जनता की सेवा में जुटेंगे।
इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उल्लास से भरा रहा।
राजविंदर कौर थियारा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए विकास की राह पर मजबूती से आगे बढ़ती रहेगी।