ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के मेयर विनीत धीर ने शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया है। इसलिए वह शहर में साफ-सफाई का पूरा ध्यान दे रहे हैं। वहीं इसके साथ ही जो लोग शहर को गंदा करने की कोशिश कर रहे हैं तो उन्हें जुर्माना भी लगा रहे हैं। एक बार फिर से एक्शन मेयर विनीत धीर एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कूड़ा फेंकने वालों को पकड़ा और उनसे माफी भी मंगवाई।
इसकी वीडियो भी सामने आई है जहां लोग सरेआम कूड़ा फेंक रहे हैं। पर मेयर विनीत धीर की टीम ने कूड़ा फेंकने वालों को पकड़ा और उनसे वह कूड़ा उठवाया। उन्होंने कूड़ा फेंकने वाले को कहा कि क्या वह अपने घर में भी इसी तरह ही कूड़ा फेंकते हैं। इसके बाद उन्होंने लोगों से कान पकड़वाकर माफी मंगवाई और कहा कि शहर की सफाई रखना हमारी सब की जिम्मेदारी है। इसलिए कूड़े को बाहर न फेंके।