ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस ने कौशल चौधरी गैंग के शूटर का एनकाउंटर किया है। इस एनकाउंटर में वह पुलिस की गोली लगने से जख्मी हो गया है। आरोपी की पहचान आकाश के रूप में हुई है। वह कई आपराधिक घटनाओं में शामिल था।
जिम मालिक मर्डर केस में था वांटेड
शुरूआती जानकारी के मुताबिक शूटर आकाश मोहाली के जिम मालिक के मर्डर केस में वांटेड था। जैसे ही पुलिस को आरोपी की सूचना मिली तो उन्होंने उसे घेरने की कोशिश की। फोलड़ीवाल इलाके में पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा। पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली में वह घायल हो गया।