View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के मॉडल हाउस के नजदीक न्यू करतार नगर इलाके में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। वीरवार तड़के करीब 4 बजे चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ने की कोशिश की, जिनमें से दो दुकानों से नकदी और सामान चोरी कर लिया गया, जबकि तीसरी दुकान में चोर वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे। चोरी का पता दुकानदारों को सुबह दुकानें खोलने पर चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

हेयर सैलून से नकदी और मशीन चोरी
सलीम हेयर सैलून के मालिक सलीम ने बताया कि वह बुधवार रात रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। वीरवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि गल्ले में रखे करीब 3,500 रुपये नकद और एक प्रेसिंग मशीन चोरी हो चुकी है।

सलीम ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान के सामने स्थित एक स्टेशनरी की दुकान को भी निशाना बनाया और वहां से भी सामान चोरी कर फरार हो गए। इसके बाद दुकानदारों ने चोरी की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम पर दर्ज करवाई।

CCTV खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलने पर भार्गव कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि एक्टिवा सवार दो युवक वारदात को अंजाम देकर फरार हुए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं के बीच

|

|

|

मिडिल ईस्ट में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। अमेरिका

|

|

|

जालंधर के रहने वाले और एशिया के इकलौते शाकाहारी बॉडी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में दो मार्च को पुरातन सोमानाथ

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : एक और जहां अफगानिस्तान और पाकिस्तान के

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क