View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केदारनाथ यात्रा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बुधवार तक 16.56 लाख से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले साल के श्रद्धालुओं के आंकड़े को पार कर गई है, जबकि मंदिर के कपाट बंद होने में अभी 14 दिन बाकी हैं। बुधवार को अकेले 5,614 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए, जिससे यात्रा में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा
पिछले साल 2024 में पूरे यात्रा के दौरान 16,52,076 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे थे। पर इस साल यह आंकड़ा पहले ही पार हो चुका है। केदारनाथ मंदिर के कपाट 23 अक्टूबर को भाई दूज के शुभ अवसर पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

चार धाम यात्रा में भारी वृद्धि
केदारनाथ के साथ ही अन्य धामों में भी तीर्थयात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं। आंकड़ों के मुताबिक 4 मई से 7 अक्टूबर की शाम तक कुल 47 लाख 29 हजार 555 श्रद्धालुओं ने इस साल चार धाम यात्रा पूरी की है।

कब खुले थे चारों धामों के कपाट
चार धाम यात्रा इस साल 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई थी। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले गए थे। बद्रीनाथ धाम के कपाट इस साल 25 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चारधाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क