गुड मॉर्निंग जी।
लोहड़ी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
लुधियाना पुलिस ने फिरौती मांगने वालों का किया एनकाउंटर
लुधियाना में पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के 2 साथियों का एनकाउंटर कर दिया है। गोली लगने के बाद दोनों जख्मी हो गए हैं। पूरा पढ़ें
MLA परगट सिंह ने दीपक बाली को दिया ये जवाब
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े मामले को लेकर दो दिन पहले आम आदमी पार्टी के वर्करों ने कांग्रेस विधायक परगट सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया था। पूरा पढ़ें
पंजाब में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने को लेकर टीचर्स का सर्वे
पंजाब में सर्दी की छुट्टियां 13 जनवरी को खत्म हो जाएंगी और 14 जनवरी से स्कूल दोबारा खुलने वाले हैं। हालांकि अभी भी कड़ाके की ठंड जारी है। पूरा पढ़ें
बलाचौरिया मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता
मोहाली के गांव सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान 30 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर कंवर दिग्विजय उर्फ राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरा पढ़ें
जालंधर में घर से भारी मात्रा में मिली गट्टू डोर
पंजाब में चाइना डोर पर पूरी तरह से बैन लगा हुआ है। पर बावजूद इसके लोहड़ी और मकर संक्रांति के त्योहार आते ही धड़ल्ले से गट्टू डोर की बिक्री शुरू हो गई। पूरा पढ़ें
CM मान के दौरे से पहले फगवाड़ा में चली गोलियां
फगवाड़ा में सुबह-सुबह अंधाधुंध गोलियों की आवाज से पूरा इलाका सहम उठा। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने मशहूर सुधीर स्वीट शॉप पर गोलियां चलाई हैं। पूरा पढ़ें
जालंधर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में एक की मौ’त
पंजाब में घने कोहरे के चलते सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में जालंधर नेशनल हाईवे पर चचराड़ी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पूरा पढ़ें
पंजाब में आज 4 घंटे टोल प्लाजा रहेंगे फ्री
पंजाब में आज कौमी इंसाफ मोर्चा ने सिख कैदियों की रिहाई समेत कई मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पूरा पढ़ें
AAP सरपंच हत्याकांड में 7 आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सरपंच जरमल सिंह हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा पढ़ें
पंजाब में पूर्व कांग्रेसी विधायक का निधन, नेताओं में शोक
पंजाब के कांग्रेसी नेताओं में शोक की लहर है। क्योंकि लुधियाना के सीनियर लीडर और पूर्व विधायक सरदार गुरदीप सिंह भैणी का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
पंचांग के अनुसार 13 जनवरी को कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि शाम 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद एकादशी शुरू होगी। विशाखा नक्षत्र 14 जनवरी की रात 12 बजकर 6 मिनट तक प्रभावी रहेगा। चंद्रमा तुला राशि में शाम 5 बजकर 21 मिनट तक संचरण करेंगे, उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
आज का राशिफल
मेष
आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत नजर आएगी और सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। हो सकता है कि आज नई जिम्मेदारी मिले। आज परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर बात हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। खानपान को लेकर थोड़ा बदलाव करें।
वृषभ
आज आपको आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। कोई पुराना खर्च सामने आ सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में स्थिरता बनी रहेगी और कलीग्स का सपोर्ट मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पार्टनर को भी पूरा सहयोग मिलेगा।
मिथुन
आज बातचीत और कम्युनिकेशन ही आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी। अपनी बातों से आप लोगों का दिल जीत लेंगे। इंटरव्यू, मीटिंग या डील के लिए दिन अच्छा है। दोस्त या भाई-बहनों से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। मन इधर-उधर भाग सकता है। ऐसे में आप दिन में ध्यान जरूर करें।
कर्क
आज आप इमोशनल तौर पर थोड़ा सेसेंटिव रह सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। आपका खर्चा बढ़ सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। परिवार में बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। ज्यादा ऑयली और फैटी चीजें ना खाएं।
सिंह
आज आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अब आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखरेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। ऐसे में नए मौके लेने से ना कतराएं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। ईगो से बचें नहीं तो रिश्तों में दूरी आ सकती है। खाना देर रात ना खाएं। साथ ही देर रात स्नैक्स वगैरह भी अवॉइड करें।
कन्या
आज आपके ऊपर काम का दबाव ज्यादा रह सकता है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से चीजों को संभाल लेंगे। सेहत को नजरअंदाज ना करें। हेक्टिक शेड्यूल के बीच आराम भी जरूरी है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है और ऐसे में पुरानी यादें ताजा होंगी।
तुला
आज आपके रिश्तों के लिए दिन अच्छा है। लव लाइफ अच्छी जाएगी। पार्टनर के साथ प्यार भरे लम्हें बिताने का मौका मिलेगा। साझेदारी के काम में लाभ हो सकता है। कला, फैशन या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आज आपका मन खुश रहेगा। बस शाम में थोड़ी देर तनाव रह सकता है। ऐसे में भरोसेमंद दोस्त से बात करें।
वृश्चिक
आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। किसी से फालतू में बहस करने से बचें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। जल्द ही नया मौका मिल सकता है। कुछ लोग आपका बुरा सोच सकते हैं। ऐसे में सतर्क रहें। ध्यान और मेडिटेशन करें। खाने में प्रोटीन जरूर एड करें।
धनु
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। नई योजना शुरू करने के लिए दिन फेवर में है। कहीं पर ट्रैवल के योग बन सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। दिन में अपने लिए समय जरूर निकालें। कुछ देर मेडिटेशन जरूर करें। जंक फूड से दूर रहें।
मकर
आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। करियर में ग्रोथ के संकेत हैं। सीनियर्स का अब पूरा-पूरा सपोर्ट मिलने वाला है और आगे चलकर नए मौके भी मिलेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभाएंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें। पानी पर्याप्त मात्रा में पीते रहिए।
कुंभ
आज आपके दिमाग में नए विचार और योजनाएं आएंगी। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। साथ ही आज धन लाभ के भी योग हैं। आज बस ध्यान रखें कि आपको इन्वेस्टमेंट बहुत ही सोच-समझकर करना है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मीन
आज आपका मन शांत रहने वाला है। आप पॉजिटिव सोचेंगे। क्रिएटिव काम में सफलता मिलने के योग है। लव लाइफ में इमोशनल तौर पर चीजें और मजबूत होंगी। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने से अच्छा महसूस होगा। खानपान ठीक रखें।



