View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तबीयत ठीक न होने के कारण रविवार को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत में सुधार है। मंगलवार रात अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि मुख्यमंत्री 16 फरवरी को नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सीएम को हाल के दिनों में अधिक थकान महसूस हो रही थी, जिसके चलते डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें निगरानी में आराम और इलाज के लिए भर्ती किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार देखभाल कर रही है।

15 फरवरी को संगरूर में बिगड़ी थी तबीयत

15 फरवरी, महाशिवरात्रि के दिन दोपहर में मुख्यमंत्री संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। पूजा-पाठ और हवन यज्ञ के बाद सीएम की तबीयत बिगड़ गई।

इसके चलते उनका संगरूर के बाद का फाजिल्का दौरा रद्द कर दिया गया और उन्हें तुरंत मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, 16 फरवरी को वे मोगा में आयोजित एक रैली में शामिल हुए, जिसके बाद उनकी सेहत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती किया गया।

अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

इस बीच 17 फरवरी को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी एक स्कूल की ईमेल आईडी पर भेजी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने अस्पताल और आसपास के इलाकों की गहन जांच की।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में आए दिन चोरी और स्नैचिंग

|

|

|

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लुधियाना जिले

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। जालंधर में फर्जी पुलिस कर्मी गिरफ्तार जालंधर

|

|

|

जालंधर में फर्जी पुलिस कर्मी गिरफ्तार जालंधर में अपराध इस

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा के मंत्री अनिल विज हादसे का

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क