गुड मॉर्निंग जी।
IPS Puran Kumar Case : परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधी
हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के सुसाइड मामले को 7 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। पूरा पढ़ें
पंजाब में PRTC-Panbus बसों का चक्का जाम
PRTC और Panbus के कर्मचारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते तक पूरे राज्य में करीब 4 हजार बसें और 27 बस अड्डे बंद करके चक्का जाम कर दिया गया। पूरा पढ़ें
आजतक की एंकर अंजना ओम कश्यप पर FIR
पंजाब के लुधियाना में आजतक की मैनेजिंग एडिटर और एंकर अंजना ओम कश्यप और इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पूरा पढ़ें
राज्यसभा में फर्जी नामांकन पर गिरफ्तारी का संकट
राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों के फर्जी साइन कर नामांकन दाखिल करने वाले जयपुर के नवनीत चतुर्वेदी जल्द गिरफ्तार हो सकते हैं। पूरा पढ़ें
IPS Puran Case : अब ASI ने खुद को गोली मारी
हरियाणा में आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि रोहतक से एक और चौंका देने वाली खबर सामने आई है। पूरा पढ़ें
दिवाली पर 4 दिन की छुट्टियां,स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी दिवाली त्योहार के अवसर पर राज्यभर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए चार दिन की छुट्टियां घोषित की हैं। पूरा पढ़ें
पंजाब में ठंड ने दी दस्तक, तापमान में गिरावट दर्ज
पंजाब में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है। मंगलवार को मौसम साफ रहा और पूरे दिन धूप खिली रही। पूरा पढ़ें
WHO ने भारत की 3 सिरप को लेकर जारी की चेतावनी
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने (WHO) ने एक बार फिर भारत में बने कफ सिरप को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। पूरा पढ़ें
IPS Puran Kumar : DGP की छुट्टी, गिरफ्तारी की मांग!
हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के चौंकाने वाले सुसाइड मामले को 7 दिन बीत चुके हैं, पूरा पढ़ें
पंजाब में नशे का ‘वायरल’ सच! सड़क पर झूमती मिली लड़की
पंजाब में नशा किस कदर युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले चुका है, इसका एक और जीता जागता सबूत मिला है। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
आज नवमी – 10:33 ए एम तक, दशमी है, आज बुधवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 12:06 अपराह्न से 01:32 अपराह्न तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज पुष्य 12:00 पी एम तक/अश्लेशा का योग है। चन्द्रमा आज कर्क में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 06:21 प्रात: और सूर्यास्त 05:51 सायं बजे होगा।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन बातचीत में बैलेंस बना रखें, किसी अपने को ठेस पहुंच सकती है। शैक्षिक कार्यों में परेशानियां आ सकती हैं। संतान की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
वृषभ राशि
आज आपके मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। व्यापारियों को उन्नति मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशि
आज मिथुन राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशांत भी रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। नौकरी में अफसरों से तालमेल बनाकर रखें। कुछ लोगों को स्थान परिवर्तन की संभावना है।
कर्क राशि
आज आपका मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आर्थिक बजट बनाकर चलें, वरना बाद में परेशानी हो सकती है।
सिंह राशि
आज आपके मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोेग भी मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि
आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। क्रोध से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाई-बहन के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। यात्रा के योग हैं।
तुला राशि
आज तुला राशि वालों की वाणी में मधुरता रहेगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। नौकरी पेशा करने वालों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। लाइफस्टाइल में बदलाव करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि वालों को गुस्से से बचना चाहिए। पिता का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर नजर रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परंतु परिवार से दूर किसी स्थान पर जाना पड़ सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी, लेकिन वाणी में कठोरता हो सकती है। सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। धन से जुड़ी कुछ परेशानियां सामने आ सकती है। सेहत पर ध्यान दें।
मकर राशि
आज आपको कार्यों को धैर्य के साथ पूरा करना चाहिए। पराक्रम रंग लाएगा। दूसरों के साथ तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि
आज आपके भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग हैं। नौकरी कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। ऑफिस में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। छात्रों व लेखकों के लिए अच्छा समय रहने वाला है। आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न होगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के आज दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय के साधन बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।