ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पटियाला में सुबह-सुबह PRTC बस और कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी गर्भवती महिला, उसकी बच्चा और बस कंडक्टर बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पटियाला जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक बस समाना से पटियाला की तरफ जा रही थी। वहीं कार अंबाला की तरफ जा रही थी। धुंध होने के कारण अचानक दोनों गाड़ियां आमने-सामने आ गईं और टक्कर हो गई। जिसमें कार चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को मौके पर बुलाया और वह मामले की जांच में जुट गई है।