पंजाब कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पंजाब में 27 नए जिला प्रधानों की नियुक्ति की है। इस नियुक्ति सूची को एआईसीसी ने औपचारिक रूप से जारी कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार, यह प्रक्रिया लगभग तीन महीने से चल रही थी क्योंकि नवंबर में मौजूदा प्रधानों का तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा था। पार्टी ने कई विधायकों और पूर्व विधायकों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। वहीं, सूरज ठाकुर और हीना कावरे को पंजाब का सचिव नियुक्त किया गया है।
राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि इस नई टीम से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में संगठन और भी सक्रिय होगा।
नियुक्त जिला प्रधानों की सूची:
अमृतसर ग्रामीण – सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला
अमृतसर शहरी – सौरभ मित्तू मदान
बरनाला – कुलदीप सिंह काला ढिल्लों
बठिंडा ग्रामीण – प्रीतम सिंह
बठिंडा शहरी – राजन गर्ग
फरीदकोट – नवदीप सिंह बराड़
फतेहगढ़ साहिब – सुरिंदर सिंह
फाजिल्का – हरप्रीत सिंह सिद्धू
फिरोजपुर – कुलबीर सिंह जीरा
गुरदासपुर – बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा
होशियारपुर – दलजीत सिंह
जालंधर शहरी – राजिंदर बेरी
जालंधर ग्रामीण – हरदेव सिंह
कपूरथला – बलविंदर सिंह धालीवाल
लुधियाना ग्रामीण – मेजर सिंह मुल्लांपुर
लुधियाना शहरी – संजीव तलवाड़
मोगा – हरी सिंह
मोहाली – कमल किशोर शर्मा
मुक्तसर – शुभदीप सिंह बिट्टू
पटियाला ग्रामीण – गुरशरण कौर रंधावा
पटियाला शहरी – नरेश कुमार दुग्गल
रोपड़ – अश्वनी शर्मा
संगरूर – जगदेव सिंह
नवांशहर – अजय कुमार
तरणतारण – राजबीर सिंह भुल्लर