ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज पुलिस लाइन्स जालंधर में ANTF यानी (एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स) जालंधर रेंज की नवनिर्मित इमारत का भव्य उद्घाटन किया। 1.60 करोड़ की लागत से इमारत तैयार की गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 20 जनवरी के बाद उनकी टीम द्वारा 10 हजार गिरफ्तारियां की गई। इस दौरान जांच के बाद कुछ लोगों को छोड़ दिया गया। उन्होेंने कहा कि गैंगस्टर के खिलाफ लगातार उनकी कार्रवाई की जा रही है।
विदेश में बैठे गैंगस्टर दे रहे हैं घटनाओं को अंजाम
तरनतारन में आप सरपंच के कत्ल मामले में लंडा की तरफ से सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लिए जाने को लेकर कहा कि विदेश में बैठे गैंगस्टरों यूथ के साथ मिलकर उन्हें पैसों का लालच देकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है। इस मामले में विदेश में बैठे गैंगस्टरों को लेकर रेड कॉर्नर, ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किए जा रहे है और उन्हें भारत में आकर घटनाओं के मामले में पुलिस जांच में शामिल होना पड़ेगा।
शरारती तत्व माहौल खराब कर रहे हैं
वहीं ई-मेल के जरिए धमकियां देने की घटनाओं को लेकर कहा कि भारत का बांग्लादेश के साथ विवाद चल रहा है। ऐसे में कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने के लिए ईमेल के जरिए धमकियां दी जा रही है। इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई की जा रही है।
वहीं लक्की ओबरॉय मर्डर केस में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में नौकर रही उन्हें पनाह देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्द मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पंजाब में दिल्ली-हरियाणा से कम क्राइम
डीजीपी ने कहा कि पंजाब बॉर्डर एरिया है और राज्य में हर साल 700 के करीब मर्डर हो रहे है। पंजाब में दिल्ली और हरियाणा की तुलना क्राइम कम है। पाकिस्तान से आ रहे हथियारों और नशे की खेप को लेकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद एंट्री ड्रोन सिस्टम के जरिए भारी हथियार बरामद किए जा चुके है। जिसके बाद काफी ज्यादा नशे और हथियारों पर पुलिस ने नकेल कसी है।