View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ट्राइडेंट समूह के चेयरमैन और प्रसिद्ध उद्योगपति राजिंदर गुप्ता आज राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम समय सीमा समाप्त होने के बाद उनकी जीत की आधिकारिक घोषणा कर दी गई।राजिंदर गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से नामांकन दाखिल किया था। हालांकि, एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी नामांकन किया था, लेकिन चुनाव अधिकारियों के मुताबिक उसके प्रस्तावकों के हस्ताक्षर जाली पाए गए, जिसके चलते उसका नामांकन रद्द कर दिया गया। इसके बाद मैदान में केवल राजिंदर गुप्ता ही बचे और उनका चुनाव निर्विरोध हो गया।

AAP ने बताया ‘उद्योग और विकास की आवाज’

जानकारी के अनुसार, राजिंदर गुप्ता पंजाब के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक हैं। उन्होंने ट्राइडेंट समूह को कपड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। आम आदमी पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी को “उद्योग और विकास की आवाज” के रूप में पेश किया था।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि नामांकन वापस लेने की समय सीमा दोपहर तक थी, और चूंकि किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, इसलिए राजिंदर गुप्ता की जीत की घोषणा सही मानी गई।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि AAP कि तरफ से एक सफल उद्योगपति को राज्यसभा भेजना पंजाब में निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि गुप्ता के राज्यसभा में पहुंचने से पार्टी को औद्योगिक विशेषज्ञता मिलेगी, जो पंजाब की अर्थव्यवस्था से जुड़ी नीतियों को और सशक्त बना सकती है।

गौरतलब है कि इस राज्यसभा सीट के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होना था और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाने थे, लेकिन अब गुप्ता के निर्विरोध चुने जाने से चुनाव की आवश्यकता समाप्त हो गई है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

जालंधर में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं के बीच

|

|

|

मिडिल ईस्ट में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। अमेरिका

|

|

|

जालंधर के रहने वाले और एशिया के इकलौते शाकाहारी बॉडी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में दो मार्च को पुरातन सोमानाथ

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : एक और जहां अफगानिस्तान और पाकिस्तान के

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क