ख़बरिस्तान नेटवर्क : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें ईलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भारी सुरक्षा के बीच सलमान खान पिता को मिलने पहुंचे। इस दौरान सलमान खान काफी ज्यादा चिंतित दिखाई दे रहे थे।
बॉलीवुड के बड़े फिल्म राइटर्स में से एक
सलीम खान सिर्फ सलमान खान के पिता के तौर पर नहीं जाने जाते। बल्कि वह बॉलीवुड के सबसे बड़े फिल्म राइटर्स में से एक हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई बड़ी फिल्में लिखीं हैं और कलाकारों को स्टार्स बनाया है। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर शोले, दीवार, जंजीर और डॉन जैसी फिल्में लिखी हैं। सलीम-जावेद को बॉलीवुड की जादुई जोड़ी कहा जाता है।