ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के भोगपुर के पास भटनूरा लुबाना गांव में एक NRI परिवार के घर ऊपर फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग की घटना के बाद परिवार में डर का माहौल बना हुआ है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे हमलावर आते हैं फायरिंग करके फरार हो जाते हैं।
टॉर्च से घर की पहचान की, फिर चलाई गोलियां
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार 2 व्यक्ति आते है। जिसके बाद वह दूर ही बाइक खड़ी करके टार्च से घर की पहचान करकते है। इस दौरान हमलावार घर पर पहले एक गोली चलाते है, वहीं कुछ देर बाद दूसरी बार फायरिंग करके बड़े आराम से बाइक पर सवार होकर चले जाते है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
वहीं इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।