View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर के सिविल अस्पताल में आज स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत देओ ने ‘सांझ राहत केंद्र’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट, पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर सहित पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जालंधर पहुंचने पर अधिकारियों द्वारा स्पेशल डीजीपी का स्वागत किया गया।

स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत देओ ने बताया कि यह केंद्र पंजाब पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी और डिस्ट्रिक्ट लीगल अथॉरिटी के सहयोग से शुरू किया गया है। केंद्र में महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार के मामलों को देखते हुए दो काउंसलर तैनात किए गए हैं। इस केंद्र का संचालन ‘नई शुरुआत’ नामक एनजीओ द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में अक्सर घरेलू हिंसा और अन्य उत्पीड़न के मामलों में महिलाएं पहुंचती हैं, लेकिन मरीजों की अधिक संख्या के कारण डॉक्टर उन्हें पर्याप्त काउंसलिंग नहीं दे पाते। ऐसे में पीड़ित महिलाओं को मानसिक, सामाजिक और कानूनी सहायता देने के उद्देश्य से इस राहत केंद्र की शुरुआत की गई है।

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं बार-बार अस्पताल आती हैं, लेकिन उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाता। अब यह दो काउंसलर उनकी मदद करेंगे और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना में ऐसे केंद्र पहले से संचालित हो रहे हैं, जहां अब तक 1000 में से करीब 750 मामलों में केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें जहरखुरानी के मामले भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से पीड़ित महिलाओं से बातचीत कर उन्हें दोबारा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। यह केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। सिविल अस्पताल में आने वाली महिलाओं के अलावा बाहर से आने वाली महिलाएं भी यहां काउंसलिंग ले सकेंगी।

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि काउंसलर जरूरत पड़ने पर थानों में जाकर पीड़ित महिलाओं से मिलेंगी और उनके घर जाकर मामलों की जांच भी करेंगी। अब तक कई मामलों का समाधान किया जा चुका है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

पंजाब में मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में दो और

|

|

|

प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे

|

|

|

ख़बिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के DM गगनदीप सिंह रंधावा केस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पूर्व ट्रांसपोर्ट लालजीत सिंह भुल्लर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : DM रंधावा केस में अब उनकी बेटी

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के DM गगनदीप सिंह रंधावा का

|

|

|

जालंधर में के एल. सहगल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा सहगल सांस्कृतिक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के खन्ना में बेअदबी का मामला

|

|

|

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क