View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका ने वेनेजुएला पर सैन्य हमला कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने का दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूरी दुनिया को जानकारी दी है कि मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया एडेला अब अमेरिकी सुरक्षा बलों के कब्जे में हैं।

ट्रंप के मुताबिक सैन्य कार्रवाई के बाद दोनों को वेनेजुएला की सीमा से बाहर ले जाया गया है। इस कार्रवाई ने वैश्विक स्तर पर हड़कंप मचा दिया है और लातिन अमेरिका में युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

आधी रात को चार शहरों पर बरसी मिसाइलें
अमेरिकी सेना ने बीती रात करीब 2 बजे वेनेजुएला के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया, जिसमें देश के 4 प्रमुख शहरों को निशाना बनाया गया। इस सैन्य स्ट्राइक के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला के महत्वपूर्ण मिलिट्री बेस और रणनीतिक रूप से खास ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह इस पूरे सैन्य ऑपरेशन और आगामी योजना के बारे में सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। इस कार्रवाई को अमेरिका की अब तक की सबसे सीधी सैन्य दखलंदाजी माना जा रहा है।

बयान के एक घंटे बाद हुई गिरफ्तारी
पकड़े जाने से कुछ समय पहले तक राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कड़ा रुख अपनाया था। अमेरिकी हमलों की शुरुआत के बाद उन्होंने एक आधिकारिक बयान जारी कर अमेरिका को करारा जवाब देने की चेतावनी दी थी और तत्काल प्रभाव से पूरे वेनेजुएला में इमरजेंसी लागू करने का ऐलान किया था।

हालांकि, उनके इस बयान के महज एक घंटे बाद ही स्थिति पूरी तरह बदल गई और ट्रंप ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी। फिलहाल वेनेजुएला में अफरा-तफरी का माहौल है और वहां की सत्ता पर नियंत्रण को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

वेनेजुएला पर हमले की तीन बड़ी वजह

ट्रंप का दावा है कि वेनेजुएला ने अमेरिकी कंपनियों के तेल अधिकार अवैध रूप से छीन लिए थे।
ट्रंप के मुताबिक वेनेजुएला अमेरिका में खतरनाक ड्रग्स की तस्करी करता है। ड्रग्स ले जा रहे 35 नावों पर हमला कर चुका।
अमेरिका राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का तख्तापलट करना चाहता है। अमेरिका मादुरो को तानाशाह और ड्रग तस्कर मानता है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जालंधर दौरे पर रहेंगे।

|

|

|

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने भी

|

|

|

पंजाब के लुधियाना में ड्रम के अंदर टुकड़ों में मिले

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क