ख़बरिस्तान नेटवर्क : इज़रायल और ईरान की लड़ाई तीसरे दिन पहुंच चुकी है। इज़रायल और अमेरिका लगातार ईरान पर हमला कर रहे हैं। वहीं इस जंग के दौरान अमेरिका का एक फाइटर जेट कुवैत में क्रैश हो गया है। जिसकी वीडियो भी सामने आई है। वहीं इस जंग में ईरान की तरफ से हिजबुल्लाह भी शामिल हो चुका है।
इज़रायल ने बॉर्डर से लगे गांव खाली करवाए
इस जंग में अब लेबनान का उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह भी शामिल हो गया है। उसने इजराइल में कई जगहों पर बमबारी की है। दूसरी तरफ इजराइल ने बॉर्डर से लगे लेबनान, दहियाह और राजधानी बेरूत के 50 गांव खाली करा लिए हैं। दहियाह को हिज्बुल्लाह का गढ़ माना जाता है। 2024 में इस इलाके पर कई बार हमला हुआ था और उसके बाद भी कई बार हमले हुए। उस साल नवंबर में सीजफायर हुआ था।
अफगानिस्तान ने पाक के मिलिट्री बेस पर किया हमला
वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमले तेज कर दिए हैं। तालिबान सरकार का कहना है कि उन्होंने पाकिस्तान के रावलपिंडी में मिलिट्री बेस नूर खान एयबेस पर हमला किया है। हमारे लड़ाके डूरंड लाइन पार कर पाकिस्तान की जमीन में घुस चुके हैं।
तालिबान के मुताबिक, क्वेटा और खैबर पख्तूनख्वा के कुछ सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए हैं। ये कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से काबुल, बगराम और अन्य इलाकों में किए गए हवाई हमलों के जवाब में की गई।