ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह दिनदहाड़े लूट और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला फरीदपुर गांव से सामने आया है, जहां 2 लुटेरों ने महिला से उसका पर्स लूटकर फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
दिनदहाड़े लुटेरों ने पीछा कर महिला से की लूट
बताया जा रहा है कि कपूरथला की ज्योति रानी दुगरी गांव जा रही थी। इस दौरान 2 लुटेरों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जैसे ही महिला को शक हुआ कि बाइक सवार उसका पीछा कर रहे हैं तो उसने फरीदपुर गांव में एक दुकान के पास एक्टिवा रोक दी। पर लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने महिला के रुकने के बाद उसका पर्स छीनने की कोशिश की।
मदद के लिए नहीं आया कोई भी व्यक्ति आगे
सीसीटीवी फुटेज में महिला लुटेरों से अपना पर्स बचाने की कोशिश भी करती है। पर लुटेरे के हाथ में धारदार हथियार होता और वह उससे पर्स छुड़ाने की कोशिश करता है। जब महिला ने छोड़ती तो वह बलपूर्वक महिला को डराता है और पर्स लेकर फरार हो जाता है। महिला के पर्स में 20 हजार रुपए की विदेशी करंसी, पासपोर्ट और कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स थे। वारदात के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने मदद नहीं की।