No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब और चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में शीत लहर और घने कोहरे का असर एक साथ देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 6 जनवरी तक कोल्ड वेव और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जबकि 10 जिलों में शीत लहर की चेतावनी दी गई है।

प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 3.2 डिग्री कम बना हुआ है। फरीदकोट 5.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। कोहरे का असर इतना ज्यादा रहा कि अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य मीटर और फरीदकोट में केवल 30 मीटर दर्ज की गई।

ठंडी हवाओं से बढ़ेगी शीत लहर

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के मौसम में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। एक पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है, जबकि दूसरा पाकिस्तान से होते हुए हिमालय क्षेत्र में पहुंचा है। यह विक्षोभ ऊंचे हिमालय क्षेत्र में सक्रिय है, इसलिए पंजाब पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा। पहाड़ों से चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि हालिया बारिश से मौसम साफ होने के चलते वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है।

आज मौसम रहेगा शुष्क

पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में घना कोहरा रहेगा। वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में शीत लहर चलने की चेतावनी है। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

रात में और बढ़ेगी ठंड

पंजाब और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 11 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। अमृतसर में सबसे कम अधिकतम तापमान 11 डिग्री, चंडीगढ़ में 14.4 डिग्री और बठिंडा में सबसे अधिक 18.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 5.5 से 10 डिग्री के बीच रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि रात के समय ठंड और बढ़ेगी।

नदी-झरने जमे

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को तापमान शून्य से नीचे चला गया। उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्र में न्यूनतम तापमान माइनस 22 डिग्री पहुंचने से भागीरथी नदी जम गई।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर की 66 फुटी रोड स्थित White

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के पंजाबी बाग इलाके में उस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के जंडियाला गुरु में एक बार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में श्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के खन्ना के पास गांव घणगस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला में शुक्रवार तड़के एक युवक की

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क