जालंधर सोमवार को पूरी तरह शिवमय हो गया, जब साईं दास स्कूल ग्राउंड में पुरातन Somnath Jyotirlinga के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। Art of Living और गुरुप्रीत फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस धार्मिक उत्सव में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक भक्तों ने ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।

सुबह 8 बजे शंखनाद के साथ स्वामी विद्यानंद जी के नेतृत्व में ज्योतिर्लिंग को भव्य पंडाल में लाया गया। उल्लेखनीय है कि यह वही ज्योतिर्लिंग हैं जिन्हें वर्ष 1026 में महमूद गजनवी ने खंडित किया था। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजा से हुई। आर्ट ऑफ लिविंग के बेंगलुरु सेंटर से आए वेद पंडितों ने रुद्र पूजा, रुद्राभिषेक और भव्य श्रृंगार किया। करीब दो घंटे तक चली पूजा के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन कराए गए।

कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए संत-महापुरुषों ने शिव महिमा और सनातन परंपरा का महत्व बताया। महामंडलेश्वर, महंत बंसी दास, बाबा राज किशोर, महंत पवन दास, महंत हरिराम दास, अयोध्या से जटाशंकर दास जी, योगेश्वर दास जी, महामंडलेश्वर स्वामी शांता नंद जी, ऋषि राज जी, पंडित सूरज भान, महंत मुरली दास, महंत तुलसी दास, केशव दास, महंत मुरारी मलय व्यास कपाटे, विहिप से योगेश धीर, संजीव कुमार, एसएसएस पंजाब और हिंद क्रांति दल से मनोज नन्हा ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
सर्वहितकारी स्कूल, डीएवी यूनिवर्सिटी, डीएवी और दोआबा कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी बड़ी संख्या में दर्शन किए। शाम 4 बजे दोबारा दर्शन की लाइन शुरू हुई। शाम 6 बजे गुरु पूजा के बाद रुद्राभिषेक हुआ और इसके पश्चात फूलों की होली खेली गई। अंशू, सीमा मेहता, रवीश गोयल, देवांश भास्कर, पुलकित और चीना धीर ने सत्संग के माध्यम से भक्तों को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत, सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली, कैंट हलका इंचार्ज राजविंद्र कौर थियाड़ा, मेयर विनीत धीर, खादी बोर्ड के चेयरमैन काकू आहलूवालिया, विधायक बावा हेनरी, विधायक परगट सिंह, आप सीनियर नेता दिनेश ढल्ल, आप नेता अश्विनी अग्रवाल, बंटू सब्रवाल, विकास मनन और हरीश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।

रोहित शर्मा, पियूष त्रेहन, डा. प्रेम राणा, प्रितपाल सिंह, कुलवंत सिंह, अनिल रत्रा, जिबन जी, शैनेष अग्रवाल, नेहल गुप्ता, उदित त्रेहन, सिद्धांत राणा, अंकित गांधी, विक्रम चोपड़ा, मनीश शर्मा, विकास मनन, दीपक शर्मा, मोहित, भव्य, संचेय, मृत्युंजय तिमान, उपासना, आंचल, संध्या शर्मा, श्वेता ग्रोवर, गोपाल कृष्ण ठाकुर, विजय कुमार, राममूर्ति, रिया लूथरा, सीमा भल्ला, साक्षी कोचर, करण, नितिन सेठी, मोंटी शर्मा, राजेश दुग्गल, शुभम दुग्गल, भव्या चुघ, अंकित, अजय धीर, राजीव गुप्ता, ममता गुप्ता,अमित शर्मा, संजीव, अश्विनी शर्मा, अजय, नतिंदर मल्होत्रा, सिकंदर, मोहन, अभिषेक, निशांत, हरीश, विकास कुंजल, दीपक शर्मा, भाव्या, मोंटीश, मोहित शर्मा, अमन स्याल, अनिश रत्रा, नवीन वधवा, गितांजली शर्मा, ईश्वर सिंह, विनोद कुंजल, पुनीत, अमनदीप मोंगिया, पलविंदर, आशीष कश्यप, जोहनी भाटिया, अश्विनी कुमार, वंश, इशू गौरी, निखिल, नितिन, योतिका, प्रिया, मुस्कान, पूजा, दीपक, सनी, अशोक, राजेश, राकेश समेत सैंकड़ों वालंटियर्स ने इस इवेंट को सफल बनाने के लिए सहयोग किया।
कार्यक्रम आयोजन में चेयरमैन चंद्र अग्रवाल, संपादक रमन मीर, HR हेड अमित शर्मा की अहम भूमिका रही।