View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, जबकि दो अन्य उसके पीछे आ रहे हैं। इसके चलते मौसम विभाग ने मंगलवार रात और बुधवार के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुरुवार से राज्य में बारिश, तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

आज लोगों को शीतलहर से मिली राहत

फिलहाल मंगलवार सुबह राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा और शीतलहर से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो अब सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 2.9 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिसमें सबसे कम तापमान अमृतसर में 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

शीतलहर का यलो अलर्ट जारी

उधर, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से पहले पांच जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा जिलों में सुबह-शाम और रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी दी गई है।

चंडीगढ़ में आज मौसम पूरी तरह साफ रहा और शीतलहर से भी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने पंजाब के सात जिलों अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर में घने कोहरे की संभावना जताई है। इन जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन विजिबिलिटी कम हो सकती है। सोमवार को अमृतसर में शीतलहर दर्ज की गई, जबकि अमृतसर में जीरो डिग्री और बठिंडा में 80 मीटर तक दृश्यता रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पाकिस्तान के आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर पंजाब में असर दिखा रहा है। इसके अलावा 21 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में पहुंच सकता है, जिससे मौसम में और बदलाव आएगा।

हल्की से भारी बारिश की संभावना

जिसके कारण 22 और 24 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है, जबकि 23 जनवरी को कई इलाकों में बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी

|

|

|

पंजाब पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तारबठिंडा पुलिस ने

|

|

|

जालंधर: शहरवासियों के लिए एक बेहद खास और खुशी की

|

|

|

पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले राजिंदर सोनी की

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान का एक मिलिट्री ट्रेनिंग प्लेन क्रैश

|

|

|

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 की मौतअमेरिका के मिसौरी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : टीवी अभिनेत्री संचिता उगले का सोमवार सुबह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अध्यापकों पर लगातार बढ़ रहे गैर-शैक्षणिक कार्यों

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क