श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में बढ़ते प्रदर्शनों को देखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा हालात को ध्यान में रखते हुए घाटी भर में स्कूल और कॉलेज दो दिनों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थिति सामान्य होने पर शैक्षणिक संस्थानों को दोबारा खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।