ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के साईं दास स्कूल मैदान में सोमवार 2 मार्च को पुरातन सोमानाथ ज्योतिर्लिंग पहुंच रहे हैं। ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आनलाइन पर्ची हासिल करनी होगी, जिसके बाद आपको दर्शन का समय आपके व्हाट्सएप पर मिल जाएगा। वो व्हाट्सएप मैसेज दिखाकर आप दर्शन कर सकेंगे। इसका कोई शुल्क नहीं है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करनी होगी।
🔹️नीचे लिंक पर क्लिक करें
https://gurupreetfoundation.com
लिंक पर क्लिक करने के बाद दर्शन पर्ची की आप्शन आएगी, जिस पर क्लिक करने के बाद आपको नाम, ईमेल एड्रेस, फोन नंबर और कितने लोग दर्शन करना चाहते हैं ये भर के रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आपको दर्शन पर्ची मिल जाएगी।

आर्ट आफ लिविंग और गुरुप्रीत फाउंडेशन ओर से करवाए जा रहे इस भव्य आयोजन में शहर भर की संस्थाएं, मंदिर कमेटियां, हिस्सा ले रही हैं। दो मार्च को साईं दास स्कूल ग्राउंड में सुबह आठ से रात आठ बजे तक लोग ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। सुबह आठ से दस और शाम को छह से आठ बजे तक रुद्र पूजा होगी।