View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

होशियारपुर जिले के दसूहा के गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि फायरिंग की नौबत आ गई। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान राइफल और पिस्तौल से करीब 8 से 9 राउंड गोलियां चलाई गईं। सूचना मिलते ही दसूहा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव सहागा की एक महिला ने अपनी चार एकड़ जमीन कपूरथला जिले के एक व्यक्ति को बेच दी थी। यह जमीन कुल आठ एकड़ की साझा मालकी थी। बेची गई जमीन और बाकी हिस्से की मालकी को लेकर बातचीत करने के लिए आज दोनों पक्ष आमने-सामने हुए। इसी दौरान जमीन के वास्तविक हिस्से को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

बताया जा रहा है कि गांव सहागा निवासी गुरदीप सिंह, उनके दो बेटे कुलविंदर सिंह और पलविंदर सिंह ने करीब एक सप्ताह पहले गांव की चार एकड़ जमीन राजविंदर कौर, पत्नी गुरमेल सिंह निवासी बेगोवाल (कपूरथला) के नाम रजिस्टर करवाई थी, जो वर्तमान में विदेश (कनाडा) में रह रही हैं। जमीन कुल आठ एकड़ होने के कारण दूसरे हिस्सेदार गुरनाम सिंह, पुत्र सरूप सिंह निवासी बेगोवाल को चार एकड़ का कब्जा लेने के लिए गांव सहागा बुलाया गया था।

आपसी बंटवारे को लेकर विवाद

इसी दौरान जमीन की आपसी बंटवारे को लेकर विवाद गहरा गया और आरोप है कि गुरदीप सिंह और उनके दोनों बेटों ने अपनी डबल बैरल राइफल और एक देसी बंदूक से हवा में 8 से 9 गोलियां चला दीं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई जारी है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

पंजाब के लुधियाना में थाना हैबोवाल के अधीन चंद्र नगर

|

|

|

पंजाब के Ludhiana में जालंधर बायपास रोड स्थित ICICI Bank

|

|

|

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बजट पेश करते

|

|

|

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध

|

|

|

वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने पंजाब विधानसभा में में वित्त वर्ष

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क