खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर के न्यू जवाहर नगर श्री चामुंडा मंदिर के प्रमुख सेवादार गौरव उप्पल और गगनदीप उप्पल (न्यू दोआबा कोच बिल्डर्स) की माता स्वर्गीय उषा उप्पल की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना सभा 23 जनवरी शुक्रवार को गीता मंदिर माडल टाउन में दोपहर एक से दो बजे तक होगी। वे 80 वर्ष की थीं और लंबे समय से पारिवारिक व सामाजिक जीवन में सम्मानित स्थान रखती थीं। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है। उनका व्यक्तित्व सरल, मिलनसार और सेवा भावना से भरा हुआ था।
प्रार्थना सभा कार्यक्रम
📍 स्थल: गीता मंदिर, मॉडल टाउन
📅 तारीख: 23 जनवरी, शुक्रवार
⏰ समय: दोपहर 1 से 2 बजे तक
श्रद्धांजलि सभा में धार्मिक व सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।परमात्मा उनकी आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करे।