Ashutosh Brahmachari पर आज सुबह चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह हमला उनके खिलाफ दर्ज कराई गई FIR से जुड़ा हो सकता है। घटना के बाद जीआरपी ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धारदार हथियार से नाक काटने की कोशिश
आशुतोष ब्रह्मचारी के अनुसार, वह Rewa Express से Ghaziabad से Prayagraj जा रहे थे और फर्स्ट एसी कोच में बैठे थे। रविवार सुबह करीब 5 बजे ट्रेन जब Sirathu Railway Station के पास पहुंची, तभी एक अज्ञात हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर ने उनकी नाक काटने की कोशिश की और चेहरे व हाथ पर कई वार किए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहा।
आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि किसी तरह जान बचाकर वह ट्रेन के टॉयलेट में घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। वहीं से उन्होंने जीआरपी कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली और मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे Swami Avimukteshwaranand, उनके शिष्य मुकुंदानंद और कुछ अन्य लोग हो सकते हैं। आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि उन्होंने पहले पॉक्सो एक्ट के तहत नाबालिग बटुक के यौन शोषण के मामले में इनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी, जिसके कारण यह हमला करवाया गया।
हमले में घायल होने के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी का इलाज कराया गया। उनका मेडिकल भी किया गया है और सांस लेने में परेशानी होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जांच में जुटी पुलिस
बताया जाता है कि आशुतोष ब्रह्मचारी Jagadguru Rambhadracharya के शिष्य हैं। वह मूल रूप से Shamli जिले के कांधला कस्बे के रहने वाले हैं और शाकुंभरी सिद्धपीठ मंदिर की प्रबंधन समिति से भी जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।