Jalandhar में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत Punjab Vigilance Bureau की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना नंबर-2 में तैनात एएसआई गोपाल को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के मुताबिक विजिलेंस टीम ने थाना नंबर-2 में रेड कर एएसआई गोपाल को रंगे हाथों काबू किया। टीम ने उसके पास से रिश्वत के तौर पर लिए गए 8 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
विजिलेंस ने आरोपी एएसआई को मौके से पकड़ा
बताया जा रहा है कि विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि एएसआई गोपाल एक व्यक्ति को केस में नामजद करने की धमकी देकर उससे पैसे मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की और आरोपी एएसआई को मौके से ही पकड़ लिया।
विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और इस संबंध में थाना नंबर-2 से रिकॉर्ड भी हासिल किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में काफी हंगामा भी देखने को मिला।