ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में भाजपा ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव किया। सीएम आवास के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं को रोक लिया। जिसके बाद भाजपा पंजाब सूबा प्रधान सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा नेताओं का कहना है कि पंजाब में रोज गोलियां चल रही हैं। हम सीएम को अपना दर्ज सुनाने आएं हैं। वे अपना बैरिकेड हटा लें, हमारा दर्ज सुन लें नहीं तो 2027 में जनता खुद सुना देगी। काफी देर इंतजार करने के बाद भाजपा नेताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। विरोध बढ़ते देखकर पुलिस ने जाखड़ समेत कई बीजेपी नेताओं को हिरासत में लिया।