ख़बरिस्तान नेटवर्क : इंदौर में दूषित पानी के कारण मरने वालों की संख्या अब 20 हो गई है। इतनी मौतों के बाद लोग अब डरे-सहमे हैं। इलाके में बड़ी संख्या में बोरिंग का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है और टैंकरों-RO के पानी पर निर्भर हैं। वहीं प्रशासन ने मृतक के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की मुआवजा राशी भी दी है।
अधिकारियों का कहना है कि दूषित पानी से भले ही 6 लोगों की मौत हुई है, लेकिन जहां भी मौत की सूचना मिल रही है, वहां क्रॉस चेक कर आर्थिक सहायता दी जा रही है। बुधवार को आईसीयू में 16 मरीजों के भर्ती होने की जानकारी सामने आई है। इनमें से 3 वेंटिलेटर पर हैं।
इस बीच अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी आई है। अब तक 429 लोग भर्ती हुए थे। जिनमें से मंगलवार शाम तक की स्थिति में 330 डिस्चार्ज हो चुके हैं। यानी अब सिर्फ 99 मरीज ही भर्ती हैं।