बठिंडा में घनी धुंध के कारण आज सुबह बठिंडा – बीकानेर नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बठिंडा के गांव गुड़थड़ी के पास गुजरात नंबर की एक फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की जान चली गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घनी धुंध और कम दृश्यता बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।