View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

गुड मॉर्निंग जी।

आज है दिलजीत दोसांझ का जन्मदिन

पंजाब में 8 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत
पंजाब के फिरोजपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर से लोगों के मन में कई सवाल पैदा कर दिए हैं। क्योंकि छत पर पतंग उड़ाते 8 साल के बच्चे को हार्ट अटैक आ गया। पूरा पढ़ें

जालंधर में मेरठ की तर्ज पर बनेगा सिविल सेंटर
नीति आयोग और पंजाब सरकार के बीच हुई एक अहम बैठक में जालंधर में मेरठ की तर्ज पर सिविल सेंटर बनाने का फैसला लिया गया है। पूरा पढ़ें

परगट सिंह ने पंजाब सरकार पर उठाए सवाल
अमृतसर शादी समारोह में आम आदमी पार्टी के सरपंच की सरेआम हत्या पर जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह ने पंजाब सरकार को घेरा है। पूरा पढ़ें

कनाडा में पंजाबी ड्राइवर ने पेश की मिसाल
कनाडा में रहने वाले पंजाबी टैक्सी ड्राइवर हरदीप सिंह तूर ने इंसानियत और बहादुरी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। पूरा पढ़ें

लुधियाना में बदमाशों ने गाड़ियों से की तोड़-फोड़
लुधियाना में देर रात संजय गांधी कालोनी में बदमाशों ने काफी उत्पात मचाया। उन्होंने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के साथ तोड़-फोड़ की। पूरा पढ़ें

अमृतसर में AAP सरपंच की गोली मारकर हत्या
अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सरपंच की शादी समारोह में सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पूरा पढ़ें

पाकिस्तान में पति संग गिरफ्तार हुई सरबजीत कौर
पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर निकाह करने वाली सरबजीत कौर को उनके पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा पढ़ें

जालंधर नेशनल हाईवे पर सुबह-सुबह हादसा
जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर सुबह-सुबह एक कार और ट्रक के बीच हादसा हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। पूरा पढ़ें

पंजाब में मौसम विभाग का 18 जिलों में अलर्ट
पूरा पंजाब इस समय शीत लहर की चपेट में है। हालांकि आज धूप निकलने से लोगों को थोड़ी सी राहत मिली है। जिससे मौसम भी साफ हो गया है। पूरा पढ़ें

एक बार फिर जेल से बाहर डेरा प्रमुख राम रहीम
हरियाणा की रोहतक जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। पूरा पढ़ें

आज का पंचांग
मंगलवार को माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। इस दिन नक्षत्र अश्लेशा दोपहर 12:17 तक इसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा। योग प्रीति रात 08:21 तक इसके बाद आयुष्मान योग लगेगा। सूर्य देव धनु राशि में तो चंद्र देव कर्क राशि में दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक और इसके बाद सिंह राशि में चले जायेंगे। इस दिन के व्रत-त्योहारों की बात करें तो मंगलवार को सकट चौथ व्रत और लम्बोदर संकष्टी रहेगी।

आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपको धीरे लेकिन ठोस कदम उठाने की सीख देता है। मन मे जोश रहेगा और कुछ नया करने का मन भी करेगा, लेकिन अगर आप जल्दबाजी से बचेंगे तो ज्यादा फायदा होगा। कामकाज मे जिम्मेदारी बढ सकती है और लोग आपसे उम्मीद रखेंगे। गुस्से मे बोले गए शब्द नुकसान पहुंचा सकते है, इसलिए शांत रहना जरूरी है। घर के मामले मे भी समझदारी दिखाने से माहौल अच्छा रहेगा। शाम के समय किसी काम के पूरे होने से आत्मसंतोष मिलेगा।

वृषभ राशि- आज आप अंदर से स्थिर और संतुलित महसूस करेंगे। बिना ज्यादा भागदौड के भी काम पूरे हो सकते है। परिवार के साथ बातचीत करने से मन हल्का होगा। पैसो को लेकर आज कोई फैसला लेना हो तो सोच समझकर लें। फालतू खर्च से बचना फायदेमंद रहेगा। आज का दिन आपको यह सिखाता है कि धैर्य और निरंतरता से भी तरक्की होती है। स्वास्थ्य के मामले मे भी आज सावधानी रखना सही रहेगा।

मिथुन राशि- आज बातचीत और संपर्क आपके लिए बहुत जरूरी रहेंगे। किसी दोस्त या सहकर्मी से ऐसी जानकारी मिल सकती है जो आगे काम आए। दिमाग तेज चलेगा और कई विचार आएंगे, लेकिन एक साथ बहुत सारे काम हाथ मे लेने से बचें। आज छोटे फैसले भी भविष्य मे बडा फायदा दे सकते है। बोलते समय शब्दो का चयन ध्यान से करें। सुनने की आदत आज आपको आगे ले जाएगी।

कर्क राशि- आज भावनात्मक रूप से आप थोडे़ संवेदनशील रह सकते हैं। पुरानी बाते या यादे मन मे आ सकती है। किसी अपने से दिल की बात साझा करने से मन को सुकून मिलेगा। कामकाज मे गति धीमी रह सकती है लेकिन दिशा सही रहेगी। आज खुद को समय देना भी जरूरी है। ज्यादा सोचने से बचें और जो आपके हाथ मे है उसी पर ध्यान दें। शाम तक मन शांत होने लगेगा।

सिंह राशि- आज आपकी मौजूदगी लोगो को साफ नजर आएगी। कामकाज मे नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। लोग आपकी बात मानेंगे और आपकी राय को महत्व देंगे। आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, बस अहंकार से दूरी रखें। रिश्तो मे गर्माहट बनी रहेगी अगर आप सामने वाले को भी बोलने का मौका देंगे। आज सही समय पर कही गई बात आपकी छवि को मजबूत बनाएगी।

कन्या राशि- आज मेहनत और अनुशासन आपका सबसे बडा सहारा रहेगा। कामकाज में फोकस बना रहेगा और सीनियर आपकी कोशिशो को नोटिस कर सकते है। नतीजे तुरंत न मिले लेकिन दिशा बिल्कुल सही रहेगी। परिवार की जिम्मेदारियों को भी समय देना पड़ेगा। धैर्य और लगातार प्रयास आपको आगे बढ़ाएगा।

तुला राशि- आज काम का दबाव थोडा ज्यादा महसूस हो सकता है। आप हर चीज सही करना चाहते है, लेकिन खुद पर ज्यादा बोझ न डालें। प्राथमिकता के आधार पर काम करें तो दिन बेहतर रहेगा। सेहत और नींद पर ध्यान देना जरूरी है। छोटी बातों को लेकर चिंता न करें। आज यह समझना जरूरी है कि हर चीज परफेक्ट होना जरूरी नहीं होता।

वृश्चिक राशि- आज आपकी अलग सोच और नजरिया काम आएगा। कोई नया विचार या योजना बन सकती है। लोग आपकी बात सुनेंगे लेकिन सबको खुश करने की कोशिश न करें। रिश्तो मे आजादी जरूरी लगेगी, फिर भी सामने वाले की भावना समझना जरूरी है। आज शांत और साफ बातचीत से काम बनेगा।

धनु राशि- आज संतुलन बनाकर चलना बहुत जरूरी है। कोई पुराना मुद्दा बातचीत से सुलझ सकता है। रिश्तो मे साफ और सधी हुई बात रखने से गलतफहमी दूर होगी। खर्च सोच समझकर करें, खासकर गैर जरूरी चीजो पर। आज लिया गया कोई शांत फैसला आने वाले समय मे राहत देगा। खुद को भी उतनी ही अहमियत दें जितना दूसरो को देते हैं।

मकर राशि- आज आप अंदर ही अंदर काफी कुछ सोचते रह सकते है। किसी बात की सच्चाई सामने आ सकती है जिससे नजरिया बदलेगा। हर चीज को नियंत्रित करने की कोशिश न करें। धैर्य रखें और समय को अपना काम करने दें। कामकाज मे भी आज शांत रहना फायदेमंद रहेगा। जो होना है वह धीरे धीरे साफ होता जाएगा।

कुंभ राशि- आज मन हल्का और सकारात्मक रहेगा। कुछ नया सीखने या करने का विचार आ सकता है। दोस्ती और बातचीत से ऊर्जा मिलेगी। घूमने फिरने या बदलाव का मन करेगा। खर्च पर थोडा नियंत्रण रखना जरूरी है। जिम्मेदारियो से भागने के बजाय उन्हें समझदारी से निभाएंगे तो दिन संतोष देगा।

मीन राशि- आज दिल नरम रहेगा और दूसरों के लिए कुछ करने का मन करेगा। किसी की मदद करने से आत्मसंतोष मिलेगा। कामकाज मे ध्यान भटक सकता है, इसलिए खुद को बार बार फोकस मे लाना होगा। भावनाओं मे बहने से बचें। खुद के लिए भी समय निकालना जरूरी है। छोटी खुशियां आज दिल को सुकून देंगी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के गुरु नानक पुरा इलाके में

|

|

|

पंजाब सरकार ने अमृतसर के SSP को किया बहालपंजाब सरकार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में सुबह

|

|

|

ओडिशा के राउरकेला में शनिवार दोपहर एक 9-सीटर चार्टर विमान

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने अमृतसर रुरल के तत्कालीन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के रोपड़ में घनौली के पास

|

|

|

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज प्रस्तावित जालंधर दौरा

|

|

|

भारत लौटने की प्रक्रिया के बीच सरबजीत कौर को पाकिस्तान

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क