View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

गुड मॉर्निंग जी।

पंजाब के स्कूलों का समय फिर बदला

पंजाब में एक बार फिर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 22 जनवरी से राज्य के सभी स्कूल नए समय के मुताबिक सुबह 9 खुलेंगे। पूरा पढ़ें

पंजाब में चलते ट्रक में लगी भीषण आग

जीरकपुर फ्लाईओवर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चंडीगढ़ से अंबाला की ओर जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। पूरा पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने सुखना झील को लेकर चिंता जताई

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पहाड़ियों की सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ की सुखना झील को लेकर चिंता जाहिर की है। पूरा पढ़ें

जालंधर गुरुद्वारा साहिब बेअदबी मामला

जालंधर रूरल पुलिस ने महल कलां गांव के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा पढ़ें

पंजाब में 4 जिलों के DC बदले गए

पंजाब में अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। जहां कल IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था, वहीं अब IAS/PCS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। पूरा पढ़ें

पंजाब में अगले 48 घंटों में मौसम बिगड़ने के आसार

पंजाब के कई जिलों में मौसम खराब होने की संभावना को देखते हुए लोगों के मोबाइल फोन पर अलर्ट संदेश भेजा गया है। पूरा पढ़ें

जालंधर में Thar सवार महिला की गुंडागर्दी

जालंधर के राओवाली गांव के पास स्थित यूनिक फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार दोपहर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एक मामूली गलती ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। पूरा पढ़ें

जालंधर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी से तनाव

पंजाब के जालंधर जिले में गोराया के नजदीकी गांव माहल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया पूरा पढ़ें

भारतीय सेना के एयरक्राफ्ट यूपी में क्रैश

भारतीय सेना का ट्रेन एयरक्राफ्ट यूपी के प्रयागराज के एक तालाब क्रैश हो गया है। इस हादसे में स्थानीय लोगों ने 3 की जान बचा ली है। पूरा पढ़ें

तेलंगाना के गांव में 100 कुत्तों की जहर देकर हत्या,

तेलंगाना के एक गांव में 100 से ज्यादा आवारा कुत्तों को जहर देकर मार दिया गया है। रंगारेड्डी जिले के याचारम गांव में यह अमानवीय घटना हुई है। पूरा पढ़ें

आज का पंचांग
22 जनवरी को शाम 5 बजकर 38 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही गुरुवार को दोपहर 2 बजकर 27 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 22 जनवरी को विनायक श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा।

आज का राशिफल
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए सामान्य दिन रहेगा। ऑफिस के कार्यों को डेडलाइन से पहले कंपलीट करें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। कार्यों को लेकर लापरवाही न बरतें। आज आप घरेलू उपकरण या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृषभ राशि- ऑफिस के कार्यों को लेकर सतर्क रहें। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। बिजनेसमेन को पार्टनरशिप के बिजनेस में प्रॉफिट हो सकता है, लेकिन आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धैर्य बनाए रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी। तरक्की के नए मौके मिलेंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। लाइफस्टाइळ को बेहतर बनाने की कोशिश करें। अनुशासन में रहें। बिजनेसमेन को व्यापार में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।

कर्क राशि- नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। आप फैमिली या दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही समस्याए दूर होंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। यात्रा के योग बनेंगे।

सिंह राशि-सिंह राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। व्यापार में विस्तार होगा। भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। करियर की बाधाएं समाप्त होंगी। सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।

कन्या राशि- लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में मुनाफा होगा, लेकिन रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। इससे बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास करें। करियर में सफलता हासिल करने के लिए खूब मेहनत करें।

तुला राशि- कड़ी मेहनत और लगन से बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। आपको विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। हालांकि, मन अशांत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। सकारात्मक रहें। खर्चों पर ध्यान दें और बजट के अनुसार ही धन खर्च करें।

वृश्चिक राशि- आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। कड़ी मेहनत के बाद सफलता प्राप्त होगी। ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। इससे करियर में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। निवेश से जुड़े फैसले सावधानी से लें। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। कुछ जातक जॉब स्विच करने का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में नई जिम्मेदारी मिलेगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। आलस्य से दूर रहें और सफलता हासिल करने के लिए खूब मेहनत करें।

मकर राशि- आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। व्यापार में विस्तार संभव है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अपने स्किल और टैलेंट से सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। किसी से बहस करने से बचें। बड़े-बुजुर्गों के सलाह का सम्मान करें। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है।

कुंभ राशि- धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित नजर आएंगे। फालतू के खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज आप घर मरम्मत कराने का प्लान बना सकते हैं।

मीन राशि- अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कड़ी मेहनत से खूब मान-सम्मान पाएंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपकी प्रशंसा करेंगे। करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। शादी-विवाह भी तय हो सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। आज है बसंत पंचमी का त्योहार जालंधर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने राज्य के नागरिकों को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के वेस्ट हलके में चोरी और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर शेखां बाजार के प्रधान जसप्रीत सिंह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में दर्दनाक हादसा

|

|

|

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज एक भीषण सड़क हादसा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बरनाला के महल खुर्द गांव में आज

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क