ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। मामला इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में अपनी पत्नी को गोली मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचा दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को सिर्फ एक ही महीना हुआ था।