View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

देश में बारिश के बाद ठंड का कहर और बढ़ता जा रहा है। वही अब घने कोहरे ने भी लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को तापमान शून्य से नीचे चला गया। । वही उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया है। नए आदेश के मुताबिक प्रदेश में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल अब 15 जनवरी तक बंद रहेंगे।

वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह आदेश आईसीएसई, सीबीएसई, यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्ड से जुड़े स्कूलों पर लागू होगा। निर्देशों का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ नियम उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब में 8 जनवरी तक विंटर वेकेशन

यूपी के अलावा पंजाब सरकार ने भी बढ़ती सर्दी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में विंटर वेकेशन बढ़ाने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य में 1 जनवरी से 7 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।

राजस्थान और कश्मीर में भी छुट्टियों का एलान

राजस्थान में शीतलहर के चलते 5 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। वहीं जयपुर जिला कलेक्टर ने 2 जनवरी से 10 जनवरी तक आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

इसके अलावा कश्मीर घाटी में भी सर्द मौसम को देखते हुए लंबे समय तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। यहां प्री-प्राइमरी कक्षाएं 26 नवंबर से 28 फरवरी 2026 तक बंद रहेंगी। कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक बंद रहेंगे, जबकि कक्षा 9 से 12वीं तक की पढ़ाई 11 दिसंबर से शुरू होकर 22 फरवरी 2026 तक चलेगी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण का विशेष

|

|

|

अमेरिका-इजरायल के हमलों और जारी युद्ध के बीच ईरान में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के मॉडल टाउन से धोखाधड़ी और

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने बुधवार को छुट्टी का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस ने संतोखपुरा में डॉक्टर यशपाल

|

|

|

जालंधर में इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर Varinder Ghuman की कुछ माह

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क